टीम इंडिया के धुरंधर प्रारंभिक बल्लेबाज और हिटमैन के नाम से जाने जाने वाले रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेटर साथी मनीष पांडे को क्रिकेटीय तरीके से विवाह की विशेष शुभकामनाएं दी है।
Rohit Sharma (ImRo45 Twitter)
भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज मनीष पांडे ने सोमवार को विवाह बंधन में बंध चुके है। उन्होंने दक्षिण भारतीय सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आश्रिता शेट्टी के साथ भारतीय पारंपरिक तरीके से विवाह रचाया है।
विवाह से एक दिन पहले पांडेजी के नाम से मशहूर मनीष पांडे सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट ट्राफी में अपने टीम के कप्तान के तौर तमिलनांडु के विरुद्ध खेल रहे थे। और अगले ही दिन मुम्बई में उनके विवाह का आयोजन था।
हिटमैन रोहित शर्मा ने अनोखे अंदाज के साथ मनीष पांडे के विवाह वाले फ़ोटो को ट्विटर पर अपलोड करते हुए कहा की "Wish you both all the happiness in the world. Trust me this will be your best innings" (आप दोनों को संसार की सारी खुशी मिले, शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि यह आपकी सर्वश्रेष्ठ पारी होगी ”)
Rohit Sharma (ImRo45 Twitter)
गौरतलब बात ये है कि हिटमैन रोहित शर्मा जितना अपने धमाकेदार शॉट और मैच जिताऊ लंबी पारी के लिए जाने जाते है, उतना ही ट्विटर पर अपने विशेष ट्वीट के लिए भी जाने जाते हैं।
अगर आपको यह खबर अच्छी लगी है तो फॉलो करें, पांडेजी को आप भी शुभकामनाएं कमेंट में कर दें। लाइक्स भी करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें